साइबर ठग के हथियार 6️⃣ ठग कर रहे गूगल का इस्तेमाल
आज तक की 19 सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार साइबर ठग लोगों के बैंक खाते में सेंधमारी करने के लिए अलग-अलग तरीके खोजते रहते हैं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त ने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया है और बाताया है कि कैसे साइबर ठग फेक Google रिव्यू का झांसा देकर बैंक खाते में सेंधमारी कर रहे हैं. ये पोस्ट साइबर दोस्त नाम के X (पुराना नाम Twitter) अकाउंट ने किया है. ये अकाउंट गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी @ I4c (Indian Cybercrime Coordination Centre) का ऑफिशियल हैंडल है. साइबर दोस्त ने अपनी पोस्ट में कहा, पार्ट टाइम नौकरी, वर्क फ्रॉम होम नौकरी जैसे मैसेज पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें. उन्होंने आगे बताया कि "फेक Google Review Jobs का यूज करके आपके साथ ठगी हो सकती है." ➡️ साइबर दोस्त ने बताया, कैसे होता है स्कैम? 1️⃣ साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि साइबर ठग, असल में ठगी को अंजाम कैसे देते हैं. वर्क फ्रॉम होम में जॉब में फेक Google Review देकर पैसे कमाने का लालच देते हैं. 2️⃣ साइबर ठगी के इस खेल में साइबर ठग पहले भरोसा जीतते हैं. इसके लिए वे छो...