साइबर ठग के हथियार 6️⃣ ठग कर रहे गूगल का इस्तेमाल
आज तक की 19 सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार साइबर ठग लोगों के बैंक खाते में सेंधमारी करने के लिए अलग-अलग तरीके खोजते रहते हैं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त ने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया है और बाताया है कि कैसे साइबर ठग फेक Google रिव्यू का झांसा देकर बैंक खाते में सेंधमारी कर रहे हैं.
ये पोस्ट साइबर दोस्त नाम के X (पुराना नाम Twitter) अकाउंट ने किया है. ये अकाउंट गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी @I4c (Indian Cybercrime Coordination Centre) का ऑफिशियल हैंडल है.
साइबर दोस्त ने अपनी पोस्ट में कहा, पार्ट टाइम नौकरी, वर्क फ्रॉम होम नौकरी जैसे मैसेज पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें. उन्होंने आगे बताया कि
"फेक Google Review Jobs का यूज करके आपके साथ ठगी हो सकती है."
➡️ साइबर दोस्त ने बताया, कैसे होता है स्कैम?
1️⃣ साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि साइबर ठग, असल में ठगी को अंजाम कैसे देते हैं. वर्क फ्रॉम होम में जॉब में फेक Google Review देकर पैसे कमाने का लालच देते हैं.
2️⃣ साइबर ठगी के इस खेल में साइबर ठग पहले भरोसा जीतते हैं. इसके लिए वे छोटी मोटी रकम भी आपको ट्रांसफर कर सकते हैं.
3️⃣ इसके बाद Telegram/WhatsApp Group में जुड़ने को कहते हैं. इसके लिए वह आपको लिंक आदि भी प्रोवाइड करा देते हैं.
4️⃣ फिर वह भोले-भाले लोगों को हाई रिटर्न का लालच मालामाल होने के सपने दिखाते हैं. इसके बाद इनवेस्टमेंट करने को कहते हैं.
5️⃣ एक बार जब विक्टिम रुपये इनवेस्ट कर देते हैं तो वह फिर और रकम मांगते. इसमें वे कई बार फेक वर्चुअल वॉलेट का यूज करते हैं. इसमें वे फर्जी अमाउंट को दिखाते हैं और भोले-भाले लोगों की आंखों में धूल झौंकते हैं.
➡️ साइबर ठगों से बचाव के टिप्स--
✒️ साइबर दोस्त ने अपने पोस्ट में साइबर ठगी से बचाव के टिप्स भी बताए हैं. इसके लिए अनजान नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज और उनके वादों पर आंख बंद करके यकीन ना करें.
✒️ काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी ले लें. इसके बाद सोच समझकर ही रुपये इनवेस्टमेंट का फैसला लें.
✒️ ऑफर और डिस्काउंट के लालच में आकर किसी फेक लिंक पर क्लिक ना करें. ये लिंक आपके फोन में खतरनाक ऐप्स या बग को इंस्टॉल कर सकते हैं. ऐसे में आपके फोन से बैंकिंग डिटेल्स और OTP आदि हैक हो सकते हैं.
हम लगातार आपके लिए गूगल से जुड़े साइबर खतरे लेकर आ रहे हैँ और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से कोई भी फायदा नजर आता है तो हमारे उत्साहवर्धन हेतु हमारे ब्लॉग को फॉलो और चैनल को सब्सक्राइब कीजिये, पोस्ट को लाइक कीजिये और अपना अनुभव शेयर कीजिये ताकि अन्य लोग भी आपके अनुभव से लाभान्वित हों और साइबर अपराध के घेरे में न आएं.
सतर्क रहिये-सुरक्षित रहेंगे.
धन्यवाद 🙏
आभार 🙏👇
19 सितम्बर 2025आभार 🙏👇




गूगल से जुडे साइबर ख़तरों की सार्थक जानकारी शेयर कर रही हैं आप, धन्यवाद 🙏🙏
जवाब देंहटाएंप्रतिक्रिया हेतु हार्दिक धन्यवाद 🙏🙏
हटाएं