संदेश

Cyber crime victim-2 Cyber fraud @Cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर अपराध पीड़ित-3️⃣ उत्कर्ष से स्विट्ज़रलैंड में दो लाख की नौकरी और नागरिकता की ठगी

चित्र
   नये नये तरीके, नये नए साइबर अपराधी, नए नए साइबर अपराध पीड़ित सामने आ रहे हैँ.साइबर शातिरों ने ठगी के लिए लोगों को फांसने के अब रोज के नए तरीके ढूंढ लिए हैं क्योंकि साइबर पुलिस की चौकस निगाहेँ उन्हें बचने नहीं दे रही हैँ. अब एक नई घटना सामने आई है. हिंदुस्तान दैनिक की 8 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित समाचार के अनुसार स्विटजरलैंड में प्रतिमाह दो लाख रुपये की नौकरी और उसी देश की नागारिकता दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग युवकों को ठग रहे हैं। इसी तरह का झांसा देकर मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना के भगवानपुर अलकापुरी निवासी उत्कर्ष कुमार से 12.5 लाख रुपये की ठगी की गई है। उत्कर्ष ने इसको लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उत्कर्ष कुमार ने पुलिस को बताया है कि  "उसके साथ ठगी का सिलसिला 14 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ। टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में उसे जोड़ा गया था, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़ी कमाई का लालच दिया गया। इस तरह उसने झांसे में आकर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू कर दी। हर निवेश पर उसके एप पर अच्छा मुनाफा दिखता रहा। दो माह तक निवेश के बाद उसने कुछ पैसे निकासी करने का प्रयास किया तो...