संदेश

साइबर सुरक्षा चैम्पियन 2️⃣ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर सुरक्षा चैम्पियन 2️⃣ नफ़ीस खान कैराना (शामली)

चित्र
साइबर क्राइम नित नए अपराध के रूप में सामने आ रहा है और ऐसा नहीं है कि यह अभी अभी पैदा हुआ है. साइबर क्राइम की पैदाइश पुरानी है किन्तु इसे युवावस्था अभी हाल ही में प्राप्त हुई है और जब से यह युवा हुआ है तब से इसने ऐसे ऐसे क्राइम कर दिखाए है कि साधारण जनता तो साधारण जनता पुलिस प्रशासन के बड़े बड़े संगठन भी इसके कारनामे देख दाँतों तले उंगली दबा लेते है. साइबर अपराधियों ने अपराध करने का जो सबसे सरल तरीका निकाला है वह है इनका पुलिस बनकर आम नागरिकों को फोन करना और डराना, धमकाना क्योंकि पुलिस महकमा ही एक ऐसा महकमा है जिसे देखते ही बड़े बड़े अपराधी तक की रूह अन्दर तक कांप जाती है. फिर आम आदमी की तो बिसात ही क्या है.   कैराना निवासी नफ़ीस खान पर अब से कुछ माह पूर्व एक फोन आता है, वे उठाते हैं तो दूसरी तरफ से आवाज आती है कि - "मैं एस पी गाजियाबाद बोल रहा हूं." तब नफ़ीस खान कहते हैं कि" जी बताइए" कथित एस पी गाजियाबाद कहते हैं कि आपका बेटा है -" ओवैश खान" नफ़ीस खान बोले - "जी है" "उसे यहां थाने पर बैठा रखा है" - कथित एस पी गाजियाबाद ने कहा. नफ़ीस ख...