सावधानी 1️⃣0️⃣ ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर सर्च और फेक कस्टमर केयर से बचाव -5
हमारी पिछली पोस्ट से फेक कस्टमर केयर के संबंध में आपको विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो ही चुकी है, अगर आपको पिछली पोस्ट की जानकारी नहीं है तो आप हमारे ब्लॉग पोस्ट लिंक ( फर्जी और सही कस्टमर केयर का अंतर ) व you tube लिंक ( फर्जी और सही कस्टमर केयर का अंतर कैसे करें ) पर जाकर ये जानकारी हासिल कर सकते हैँ.
➡️ ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर सर्च --
अब आप जानिए कि किसी कंपनी का ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या एप पर ही कस्टमर केयर नंबर सर्च करें क्योंकि इसमें किसी भी धोखाधड़ी की संभावना नहीं रहती है.
➡️ फेक कस्टमर केयर से बचाव-
🌑 फेक कस्टमर केयर से बचने के लिए ये ध्यान रखिये कि अगर किसी कंपनी का कस्टमर केयर आपसे OTP या बैंक से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी मांग रहा है तो उसे
1️⃣ ओटीपी या बैंक से जुड़ी सेन्सटिव जानकारी कभी न बताएं।
2️⃣ इसके अलावा आधार नंबर, ATM का पिन या मोबाइल स्क्रीन शेयर ना करें।
3️⃣ अगर फेक कस्टमर केयर किसी एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजता है तो उस पर भरोसा न करें। ऐसे एप आपका डेटा चोरी कर सकते हैं।
➡️ विशेषज्ञ राय -
साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस श्रीराहुल मिश्रा जी के अनुसार-
सेंसिटिव जानकारी के लिए सीधे कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाएं। अगर कोई खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर बैंक डिटेल्स, OTP या पर्सनल जानकारी मांगे तो सतर्क हो जाएं। इसकी शिकायत 1930 पर या नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस से करें।
हमारा उद्देश्य आपकी साइबर सुरक्षा है. आपको हमारी पोस्ट से, वीडियो से क्या कुछ साइबर सुरक्षा प्राप्त हो रही है? अगर पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है तो बतायें, अगर कहीं त्रुटि है तो बतायें, पोस्ट और वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, चैनल को सब्सक्राइब करना और ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें.
सतर्क रहें-सुरक्षित रहेँगे.
धन्यवाद 🙏🙏
आभार 🙏👇
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली )


Very nice cyber security information, thanks 🙏🙏
जवाब देंहटाएंThanks to comment 🙏🙏
हटाएं