साइबर ठगों के हथियार 9️⃣ स्मार्ट मीटर
एक तरफ उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की बढ़ती शिकायतों और विरोध के बाद, योगी सरकार ने पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब 45 दिनों तक बिना बिजली कटौती के राहत दी जाएगी और 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू होगा। जांच के लिए 4-सदस्यीय कमेटी गठित की गई है और दूसरी तरफ जनता के स्मार्ट मीटर के प्रति करारे विरोध को साइबर अपराधियों ने आड़े हाथ लेते हुए अपने हाथ इस तरफ भी फैलाने आरंभ कर दिए हैं.
➡️ मीडिया रिपोर्ट्स 20 अप्रैल 2026
⚫ ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को ठगने को साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया, जो बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं। फोन काल करके जाल बिछाकर उपभोक्ताओं को अपने झांसे में ले रहे हैं।
⚫ ऊर्जा निगम के अफसरों ने बताया कि स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस बीच साइबर ठग उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के नाम से फोन कर रहे है। ऐसा एक 8488915049 मोबाइल नंबर भी प्रकाश में आया है। इस नंबर से साइबर ठग खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताकर उपभोक्ता के मोबाइल पर फोन कर रहे हैं।
⚫ कॉलर पिछले माह का बिजली बिल सिस्टम पर अपडेट नहीं होने के कारण रात में कनेक्शन काटने की बात कह रहा है। इसके समाधान के लिए बिजली बिल को अपडेट करने की बात कह रहा है। साथ ही एक लिंक भेजकर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।
⚫ हालांकि, जागरूक अभिभावक उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं। इस पर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता को सचेत किया है। साथ ही मामले की जानकारी साइबर सेल का भी दी है। संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कराने के लिए साइबर सेल को सौंपा है।
⚫ बिल अपडेट करने या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता ऊर्जा निगम: मुख्य अभियंता
⚫ मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल परिक्षेत्र के उपभोक्ता साइबर ठगों से बचे हैं, लेकिन मध्यांचल, पूर्वाचंल में इस तरह की शिकायत मिल रही है।
⚫ इस पर उपभोक्ता को जागरूक किया गया है कि वह ऐसी किसी साइबर ठग के झांसे में न आए, क्योंकि ऊर्जा निगम कभी भी फोन पर इस तरह से बिल अपडेट करने या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।
⚫ उपभोक्ता केवल विभागीय काउंटर, अधिकृत जन सेवा केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही बिजली बिल का भुगतान और वेरिफिकेशन करें।
इस प्रकार स्मार्ट मीटर (Smart Meter) के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें ठग बिजली विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और "बिजली कटने" का डर दिखाकर पैसे ऐंठते हैं। इससे बचने के लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं:
➡️ संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहें
1️⃣ बिजली कटने की धमकी: यदि कोई कॉल या SMS आए कि "आपका पिछला बिल अपडेट नहीं हुआ है, आज रात बिजली कट जाएगी", तो घबराएं नहीं।
2️⃣ अनजान नंबर: किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर विश्वास न करें, जो आपको बिजली विभाग का कर्मचारी बताता हो।
3️⃣ कॉल सत्यापित करें: बिजली विभाग के कर्मचारी कभी भी फोन पर बिल भुगतान के लिए दबाव नहीं डालते।
➡️ इन गलतियों से बचें (Avoid these mistakes)
1️⃣ लिंक पर क्लिक न करें: अनजान लिंक (SMS/WhatsApp) पर क्लिक न करें, यह आपके फोन को हैक कर सकता है।
2️⃣ ऐप डाउनलोड न करें: ठग 'AnyDesk', 'TeamViewer' या 'QuickSupport' जैसे रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने को कह सकते हैं। इन्हें कभी डाउनलोड न करें।
3️⃣ OTP/UPI पिन साझा न करें: कभी भी किसी के साथ अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, या बैंक विवरण साझा न करें।
4️⃣ QR कोड न स्कैन करें: QR कोड स्कैन करने से पैसे कटते हैं, आते नहीं। किसी भी अज्ञात QR कोड को स्कैन न करें।
➡️ . स्मार्ट तरीके से भुगतान करें
1️⃣ आधिकारिक ऐप/वेबसाइट: केवल आधिकारिक बिजली कंपनी की वेबसाइट (जैसे NBPDCL, SBPDCL, BSES, Adani) या आधिकारिक मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
2️⃣ नजदीकी दफ्तर जाएं: यदि कोई संदेह हो, तो तुरंत अपने बिजली दफ्तर (बिजली ऑफिस) जाकर जानकारी लें।
➡️ अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?
1️⃣ 1930 पर कॉल करें: तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और ठगी की रिपोर्ट करें।
2️⃣ cybercrime.gov.in पर शिकायत : वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
3️⃣ पुलिस को सूचित करें: नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में तुरंत शिकायत करें।
सभी उपभोक्ता यह याद रखें सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। बिजली विभाग कभी भी निजी नंबर से कॉल करके आपसे पैसे नहीं मांगता। आज के समय में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है जिसे अपनाकर ही हर उपभोक्ता, हर नागरिक साइबर क्राइम का सामना कर सकता है. खुद भी सतर्क रहें और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें.
सतर्क रहें सुरक्षित रहेंगे 👍
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें