कोर्ट 3️⃣ हैकिंग और हैकर उड़ीसा हाइकोर्ट का निर्णय
4. शब्द "हैकिंग" का तात्पर्य - शब्द "हैकिंग" का सामान्य व्यक्ति की समझ में तात्पर्य कम्प्यूटर अथवा कम्प्यूटर नेटवर्क की अप्राधिकृत पहुंच प्राप्त करना होता है। [कमलाकान्त त्रिपाठी उर्फ बाबुली बनाम उड़ीसा राज्य एवं अन्य, (2021) क्रि० लॉ ज० 855 (उड़ीसा)]।
5. पद "हैकर" का तात्पर्य - वह व्यक्ति, जो "हैकिंग" का अपराध कारित करता है, "हैकर" कहा जाता है। तथापि, समय बीतने पर इलेक्ट्रानिक घुसपैठ की ऐसी जानकारी मनमौजी तत्वों के द्वारा असहाय पीड़ित व्यक्तियों से बदला लेने अथवा भयादोहन करने का अस्त्र हो गया है। इसलिए "हैकिंग" का तात्पर्य स्वैच्छिक तथा विद्वेषपूर्वक कम्प्यूटर का अतिचार करना और कम्प्यूटर की सुरक्षा पर जटिल प्रभाव डालना है। [कमलाकान्त त्रिपाठी उर्फ बाबुली बनाम उड़ीसा राज्य एवं अन्य, (2021) क्रि० लॉ ज० 855 (उड़ीसा)]।
6. हैकिंग की अपराधिता - हैकिंग की अपराधिता उस दुराशय अथवा उद्देश्य, जिससे कृत्य को क्रियान्वित किया गया हो, की उपस्थिति पर निर्भर करती है और यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के अधीन दंडनीय होती है. (कमलाकान्त त्रिपाठी उर्फ बाबुली बनाम उड़ीसा राज्य एवं अन्य, (2021) क्रि० लॉ ज० 855 (उड़ीसा)]।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें