साइबर ठगों के हथियार 4️⃣ eSIM Fraud

( cyber knowledge with shalini kaushik )

साइबर अपराध की दुनिया में एक नया फ़्रॉड सामने आ रहा है जिसे नाम दिया जा सकता है -eSIM Fraud: जिसे देखते हुए कह सकते हैँ कि साइबर अपराधियों ने अब फ्रॉड करने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। जिसमें एक महोदय द्वारा ATM कार्ड, UPI आदि ब्लॉक करने के बाद भी अकाउंट से करीब 4 लाख रुपये निकल गए। 

      आइये पहले जानते हैँ eSIM और eSIM Fraud के बारे में और फिर इससे बचने के उपाय के संबंध में-

➡️ eSIM-

फिजिकल सिम कार्ड की तरह ही आजकल टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के रिक्वेस्ट पर eSIM यानी डिजिटल सिम कार्ड जारी करती हैं। इसमें आपको फोन में कोई सिम लगाना नहीं होता है, बल्कि आपको एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा, जो सिम कार्ड का काम करेगा। ई-सिम के जरिए भी वो सभी काम कर पाएंगे, जो आप फिजिकल सिम कार्ड के जरिए करते हैं।

➡️ eSIM Fraud-

 eSIM Fraud में साइबर ठग अगर आपके फिजिकल सिम कार्ड का eSIM जारी करा लेते हैं जिससे साइबर ठग के पास आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस होगा, जिससे आपके साथ eSIM Fraud हो सकता है.

✒️ हालिया eSIM Fraud -

मुंबई की घटना में एक महोदय के पास किसी अनजान नंबर से फोन आता है। जिसके 15 मिनट के बाद फोन से नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे पहले कि महोदय कुछ समझ पाते उनके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। बैंक में कॉल करके ATM कार्ड, UPI आदि ब्लॉक करने का रिक्वेस्ट करता है, तब तक बहुत देर हो जाती है और अकाउंट से करीब 4 लाख रुपये निकल जाते हैं। हालांकि, महोदय ने इसकी जानकारी साइबर सेल में दी जिसकी जांच चल रही है।

➡️ किस तरह अंजाम दिया eSIM Fraud-

मुंबई में महोदय के पास एक अनजान नंबर से कॉल आता है, जिसमें उनके पास कोई लिंक भेजा जाता है जो सिम कार्ड को eSIM में बदलने के लिए परमिशन होता है। महोदय ने गलती से कहें या लालच वश उस लिंक पर क्लिक कर दिया, जबकि एक लम्बे समय से अनजान नम्बर से आये लिंक पर क्लिक करने के लिए साइबर एक्सपर्टस द्वारा मना किया जा रहा है, अब ज़ब महोदय ने उस लिंक पर क्लिक कर दिया जिससे सिम कार्ड को eSIM में बदलने की परमिशन महोदय ने स्वयं दे दी। इसके बाद उनके फोन का नेटवर्क गायब हो गया क्योंकि सिम कार्ड बदल गया। सिम स्वैप में 24 घंटे तक फोन में कोई इनकमिंग SMS नहीं आता है, लेकिन कॉल के जरिए OTP प्राप्त किया जा सकता है। जो कि साइबर अपराधी आपसे प्राप्त कर इस्तेमाल करते रहे और आपके अकाउंट खाली करते रहे. यहाँ भी साइबर अपराधियों ने इसी का इस्तेमाल करके अकाउंट एक्सेस किया और इस तरह eSIM का एक्सेस प्राप्त कर महोदय के अकाउंट से 4 लाख रूपये उड़ा दिए.

➡️ eSIM फ़्रॉड से बचने के उपाय-

साइबर अपराध में ये हमेशा साफ है कि हर बड़े फ्रॉड के पीछे की मुख्य वजह अनजान नंबर (Unknown Number) से कॉल रिसीव करना है। जिससे बचने के लिए आपको चाहिए कि-

1️⃣ आप भी किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स को इग्नोर करें।

2️⃣ किसी URL वाले मैसेज पर क्लिक न करें। 

3️⃣ अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। क्योंकि अगर, आप अपनी जानकारियां गोपनीय रखते हैं तो आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा कम रहता है।

सतर्क रहें-सुरक्षित रहें.

आभार 🙏👇


द्वारा

शालिनी कौशिक

एडवोकेट

कैराना (शामली)


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरकार की तैयारी 1️⃣ कैसे रोकें अमिताभ बच्चन कॉलर ट्यून

सावधानी 1️⃣2️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स

डिजिटल अरेस्ट 2️⃣-ठग बने क़ानून व्यवस्था के बड़े अफसर