सावधानी 6️⃣ आपके UPI और WhatsApp पर मंडराता खतरा, हैकर्स से बचना है करें ये काम
( स्मार्टफोन पर मंडराते खतरे-फॉलो करें ये टिप्स )
आज करोड़ों लोग देश में स्मार्टफोन यूज़ कर रहे हैं और डिवाइस आज जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हमारे स्मार्टफोन में पर्सनल बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट, प्राइवेट फोटोज समेत एक बड़ी संख्या में जरूरी डेटा स्टोर होता है. पैसों का लेनदेन से लेकर हर निजी जानकारी तक सब कुछ स्मार्टफोन के जरिए ही किया जा रहा है और इसी का असर है कि हैकर्स की नजरें भी स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट, अकाउंट आदि पर आकर टिक गई हैँ और इसीलिए यूजर्स की छोटी-सी गलती से हैकर्स पैसे से लेकर संवेदनशील जानकारी तक सब उड़ा लेने में सफल होते जा रहे हैं. इसलिए आज के डिजिटल युग में सुरक्षित रूप से डिजिटल रहने के लिए बचाइये अपने स्मार्टफोन को हैकिंग से और फॉलो कीजिये नीचे दी गई टिप्स --
➡️ आपका पासवर्ड हो मजबूत-
मजबूत पासवर्ड डिजिटल युग में सफल रहने के लिए पहली जरुरी शर्त है. स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट मजबूत पासवर्ड की दरकार रखते हैँ, अगर आपका पासवर्ड मजबूत है तो आपके स्मार्ट फोनके बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट आदि को हैक करना बहुत मुश्किल होता है. इसलिए अपने पासवर्ड में uppercase letters, lowercase letters, numbers और special characters यूज करें. इसके अलावा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी इनेबल रखें. यह आपके अकाउंट को सिक्योरिटी की एक और लेयर देता है.
➡️ रेगुलर अपडेट करें फोन और ऐप्स --
हैकर्स से बचने के लिए और अपने स्मार्ट फोन की सेफ्टी के लिए अपने फोन और ऐप्स को रेगुलर अपडेट करते रहें. रेगुलर अपडेट से ऐप्स की और ऑपरेटिंग सिस्टम की सिक्योरिटी में आई खामियां दूर हो जाती हैं. क्योंकि अगर फोन को समय पर अपडेट न किया जाए तो हैकर्स के लिए इसमें सेंध लगाना आसान हो जाता है.
➡️ कभी प्रयोग न करें पब्लिक वाई-फाई --
रेलवे स्टेशन, पार्क या कैफे आदि में बहुत सी जगह पर फ्री में वाई-फाई सुविधा मिल जाती है किन्तु इसके लालच में न आएं. क्योंकि, पब्लिक वाई-फाई पर लोगों को निशाना बनाना हैकर्स के लिए बेहद आसान है. यह ध्यान में रखते हुए कभी भी पब्लिक वाई-फाई पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या शॉपिंग आदि न करें.
➡️ विश्वसनीय प्लेटफार्म से ही करें ऐप्स डाउनलोड--
ऐप डाउनलोड करने के लिए हमेशा विश्वासनीय प्लेटफार्म का ही यूज करें. आज हैकर्स आपके स्मार्टफोन पर कई तरह से लिंक भेज रहे हैँ जो कि आपके लिए अनजान सोर्स से आये लिंक्स हैँ, इसलिए ध्यान देते हुए कभी भी सोशल मीडिया पर या अनजान व्यक्ति से मिले लिंक पर क्लिक कर कोई ऐप डाउनलोड न करें.ऐसे लिंक्स क्लिक करने पर अकाउंट खाली होने के बहुत से समाचार आज सुर्खियों में हैँ. इसके साथ ही,कई बार हैकर्स असली जैसी मालवेयर वाली नकली ऐप्स बना लेते हैं. जिन ऐप्स को इंस्टॉल करते ही फोन का सारा डेटा हैकर्स के हाथ लग जाता है. इसलिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर जैसे विश्वसनीय प्लेटफार्म से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
इसलिए फॉलो करें ये टिप्स और सुरक्षित रखिये अपने स्मार्टफोन को और रहिये डिजिटल रूप से जागरूक
सतर्क रहें -सुरक्षित रहेंगे👍
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा हैं.
साइबर अपराध की नई नई जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिये मेरे ब्लॉग cyberdigital28.blogspot.com
को फॉलो कर
या व्लॉग
@cybershalini को सब्सक्राइब कर
धन्यवाद 🙏🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली )

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें