साइबर क्राइम बचाव 2️⃣ रिपोर्ट



 साइबर क्राइम में एक सबसे अहम पहलू है, साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कराना. ये तो लगभग आज प्रचार पुलिस विभाग सभी ओर कर रहा है कि साइबर ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने में 24 घंटे महत्वपूर्ण हैँ क्योंकि, यदि 24 घंटे के अंदर साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज की जाती है तो वित्तीय धोखाधड़ी मे गई सारी रकम वापसी की संभावना प्रबल हो जाती है. साइबर सेल कैराना (शामली) की पुलिस ने ग्राम मुंडेट कला, थाना आदर्श मंडी के देवेंद्र पुत्र नकली को 9 नवम्बर 2025 को वित्तीय धोखाधड़ी से गई उसकी 25,985₹ की रकम शत प्रतिशत वापस कराई है और इसमें उसका टाइम से रिपोर्ट दर्ज कराना और कैराना पुलिस की तत्परता से की गई कार्यवाही प्रशंसनीय है. इसीलिए आज हम आपको साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैँ-

🌑 साइबर क्राइम की रिपोर्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से दर्ज करा देनी चाहिए.

➡️ साइबर क्राइम की ऑनलाइन शिकायत-

साइबर क्राइम की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आप https://cybercrime.gov.in/ पर जा सकते हैं या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। 

✒️ ऑनलाइन पोर्टल पर, आपको पहले रजिस्टर करना होगा, और फिर "फ़ाइल ए कंप्लेंट" पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करनी होगी। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में, घटना के 24 घंटे के भीतर शिकायत करना सबसे अच्छा है। 

🌑 ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के चरण:

1️⃣ वेबसाइट पर जाएं: https://cybercrime.gov.in/ पर जाएं।

2️⃣ पंजीकरण करें: "फ़ाइल ए कंप्लेंट" (File a Complaint) पर क्लिक करें।

3️⃣ यदि आप पहली बार जा रहे हैं, तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर और अन्य विवरण प्रदान करने होंगे, और फिर आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा।

4️⃣ शिकायत दर्ज करें: एक बार जब आप सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के लिए शिकायत दर्ज कर पाएंगे। आपको घटना का विवरण, सहायक साक्ष्य और अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करनी होगी।

5️⃣ सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद, आप अपनी शिकायत सबमिट कर सकते हैं।

🌑 हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल-

वित्तीय धोखाधड़ी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। 

🌑 फोन पर शिकायत दर्ज करना-

✒️हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के लिए, तुरंत 1930 पर कॉल करें। यह एक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन है।

✒️ आवश्यक जानकारी दें: हेल्पलाइन पर आपको घटना से संबंधित जानकारी देनी होगी।

✒️ पोर्टल पर शिकायत अपडेट करें: हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद, आप बाद में साइबर अपराध पोर्टल पर जाकर अतिरिक्त जानकारी के साथ शिकायत को अपडेट कर सकते हैं। 

➡️ साइबर क्राइम की ऑफलाइन शिकायत -

     आप ऑफलाइन शिकायत के लिए अपने नजदीकी साइबर क्राइम सेल या पुलिस स्टेशन जा सकते हैं। वहां अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी और सबूत (जैसे स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट, आदि) साथ ले जाएं।

➡️ ऑफलाइन शिकायत करने के तरीके:

1️⃣ नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर क्राइम सेल जाएं:

2️⃣ यह सबसे प्रभावी तरीका है, खासकर गंभीर मामलों में।

3️⃣ अपने साथ घटना से संबंधित सभी दस्तावेज, जैसे कि स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट, कॉल रिकॉर्डिंग, और अन्य सबूत ले जाएं।

4️⃣ एक गंभीर धोखाधड़ी के मामले में, पुलिस एफआईआर (FIR) दर्ज कर सकती है।

5️⃣ शिकायत दर्ज कराने के बाद पावती रसीद लेना न भूलें।

➡️ साइबर क्राइम रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका-

     साइबर अपराध की रिपोर्ट में पुलिस वाले आमतौर पर घटना का विवरण, जैसे कि धोखाधड़ी के प्रकार, वित्तीय लेनदेन, और संबंधित खाते की जानकारी दर्ज करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे शिकायतकर्ता का संपर्क विवरण (नाम, फोन नंबर, ईमेल) और अपराध से संबंधित किसी भी अन्य उपयोगी जानकारी को भी दर्ज करते हैं। इस जानकारी का उपयोग जांच शुरू करने और अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए किया जाता है। 

➡️ दर्ज की जाने वाली मुख्य जानकारी-

1️⃣ घटना का विवरण: इसमें घटना का प्रकार (जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, रैंसमवेयर, पहचान की चोरी, या साइबर स्टॉकिंग) शामिल है।

2️⃣ वित्तीय विवरण: यदि मामला वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित है, तो बैंक खाते की जानकारी, लेनदेन की राशि, और लेनदेन की तारीख जैसी जानकारी दर्ज की जाती है।

3️⃣ संपर्क और व्यक्तिगत विवरण: शिकायतकर्ता का नाम, वैध भारतीय मोबाइल नंबर, और ईमेल पता आवश्यक होता है ताकि पुलिस संपर्क कर सके।

4️⃣ अन्य विवरण: अपराध से संबंधित अन्य सभी जानकारी, जैसे कि उपयोग किए गए डिवाइस, वेबसाइट, या ऐप, भी रिपोर्ट में शामिल की जाती है। 

➡️ रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया-

🌑 पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल जैसे केंद्रीकृत मंच का उपयोग करती है।

🌑 एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद, इसे जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को भेज दिया जाता है।

🌑 पुलिस खोए हुए पैसे की वसूली करने और आगे की धोखाधड़ी को रोकने की कोशिश करती है।

➡️ रिपोर्ट करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण बातें-

1️⃣ तत्काल कार्रवाई: यदि आपका पैसा खो गया है, तो सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क करें और अपना खाता ब्लॉक करवाएं।

2️⃣ जानकारी इकट्ठा करें: शिकायत दर्ज करते समय, किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के स्क्रीनशॉट, ईमेल, और अन्य संबंधित विवरण सुरक्षित रखें।

3️⃣ जांच: आपकी शिकायत के आधार पर, संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मामले की जांच करेंगे।

           साइबर क्राइम में रिपोर्ट करने में देरी मत कीजिये क्योंकि देरी करने पर साइबर अपराधी आपसे वित्तीय धोखाधड़ी कर हासिल की गई रकम को कई म्यूल खातों में ट्रांसफर कर देते हैँ, कैराना (शामली) में ही वॉट्सएप हैकिंग के जरिए राहत मेहंदी पुत्र अली मेहंदी के ठगे गए 5000 रुपये  2 अप्रैल 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने उसके दोस्त का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर ठग लिए थे, जिसमें साइबर ठग ने दोस्त के नाम से संदेश भेजकर फोनपे के माध्यम से उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 5000 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इस संबंध में पीड़ित ने थाना कैराना पर साइबर शिकायत संख्या 33104250039568 दर्ज कराई थी किन्तु शिकायत दर्ज कराने में देरी होने के कारण साइबर हेल्पडेस्क/साइबर सेल कैराना ने बैंकों से पत्राचार और खाते को फीज करवाकर होल्ड राशि 1038 रुपये ही वापस कराने में सफलता हासिल की। इसलिए साइबर ठगी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने में कोताही न बरतें और जुड़े रहें http://cyberdigital28.blogspot.com ब्लॉग से और @cybershalini you tube चैनल से. पोस्ट पर कमेंट कर अपनी समस्या बतायें और ब्लॉग को फॉलो और चैंनल को सब्सक्राइब करना न भूलें.

सतर्क रहें-सुरक्षित रहेंगे 👍

धन्यवाद 🙏

द्वारा

शालिनी कौशिक

एडवोकेट

कैराना (शामली)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरकार की तैयारी 1️⃣ कैसे रोकें अमिताभ बच्चन कॉलर ट्यून

सावधानी 1️⃣2️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स

डिजिटल अरेस्ट 2️⃣-ठग बने क़ानून व्यवस्था के बड़े अफसर