सावधानी 1️⃣6️⃣ सिम कार्ड
आज मोबाइल फोन में फोटो, पर्सनल डिटेल और बैंक डिटेल जैसी कई जरूरी डिटेल्स रहती है। ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे बड़ा खतरा सिर्फ फोन के जाने का नहीं होता, बल्कि उसमें लगे SIM कार्ड से होने वाले फ्रॉड का भी होता है। अगर SIM चालू रहता है तो कोई भी व्यक्ति आपके नंबर पर आने वाले OTP का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट, UPI, WhatsApp या सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि फोन चोरी होने के बाद SIM का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे तक निकाल लिए गए। ऐसे में 9 मार्च 2026 की मीडिया रिपोर्ट और साइबर विशेषज्ञों के अनुसार ध्यान दें कि अगर फोन खो जाए तो SIM कार्ड कैसे ब्लॉक करें:
➡️ फोन खो जाए तो सबसे पहले करें ये काम
अगर आपका फोन खो गया है तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित करना जरूरी है। SIM एक्टिव रहने पर सबसे बड़ा खतरा OTP फ्रॉड का होता है। इसलिए फोन खोने के तुरंत बाद अपने मोबाइल ऑपरेटर को सूचना दें और SIM ब्लॉक करवा दें। भारत में ज्यादातर लोग Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसे नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी कंपनियों में SIM ब्लॉक करने का प्रोसेस एक जैसा है।
➡️ कस्टमर केयर पर कॉल करके SIM ब्लॉक करें
SIM ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका है कस्टमर केयर से संपर्क करना। अगर आपके पास दूसरा फोन है तो उसी नेटवर्क के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। कॉल करने के बाद आपको कुछ जानकारी देनी होगी, जैसे: आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता और KYC डिटेल, SIM मालिक की पहचान। जानकारी सही मिलने के बाद कंपनी आपका SIM तुरंत ब्लॉक कर देती है। इससे कोई भी व्यक्ति आपके नंबर का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
3️⃣ नजदीकी स्टोर जाकर भी बंद हो सकती SIM
अगर कस्टमर केयर पर बात करना संभव नहीं है तो अपने नेटवर्क कंपनी के नजदीकी स्टोर पर जाकर भी SIM ब्लॉक करवा सकते हैं। वहां पहचान से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट जैसे Aadhaar या ID दिखाना पड़ सकता है। इसके बाद कंपनी तुरंत पुराने SIM को बंद कर देगी। अच्छी बात यह है कि उसी नंबर का नया SIM भी आपको जारी किया जा सकता है, जिससे आपका नंबर फिर से चालू हो जाता है।
4️⃣ SIM ब्लॉक करना जरूरी क्यों
फोन खोने के बाद SIM ब्लॉक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि आज ज्यादातर सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। जैसे बैंक OTP, UPI पेमेंट, WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया लॉगिन, ईमेल वेरिफिकेशन कर लें। अगर SIM किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गया तो वह इन OTP का इस्तेमाल करके आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है।
5️⃣ फोन खोने के बाद ये काम भी जरूर करें
1️⃣ . अगर आपके फोन में बैंकिंग ऐप हैं तो बैंक को तुरंत जानकारी दें।
2️⃣ ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप के पासवर्ड तुरंत बदल दें। 3️⃣ . Android यूजर्स Find My Device और iPhone यूजर्स Find My की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
4️⃣ अगर फोन चोरी हुआ है तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाना भी जरूरी है।
6️⃣ नया SIM कैसे मिलेगा
पुराना SIM ब्लॉक होने के बाद आप उसी नंबर का नया SIM आसानी से ले सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के स्टोर पर जाना होगा। वहां KYC प्रोसेस पूरी करने के बाद नया SIM जारी कर दिया जाता है। आमतौर पर नया SIM कुछ घंटों में चालू हो जाता है.
इस प्रकार सिम कार्ड की साइबर सुरक्षा के लिए SIM पिन (PIN) लॉक सेट करें, संचार साथी पोर्टल पर अपने नाम पर चल रहे नंबरों की जाँच करें, और संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें। यदि नेटवर्क अचानक गायब हो जाए तो तुरंत ऑपरेटर को सूचित करें, क्योंकि यह सिम स्वैप फ्रॉड का संकेत हो सकता है।
➡️ सिम कार्ड सुरक्षित रखने के प्रमुख उपाय:
1️⃣ SIM PIN सेट करें: अपने फोन की सेटिंग में जाकर 'Set up SIM card lock' चुनें। इससे फोन रीस्टार्ट होने या सिम निकालने पर पिन मांगेगा, जिससे चोर आपकी सिम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
2️⃣ टेलीकॉम ऑपरेटर से बात करें: SIM स्वैप के मामलों में अपराधी वॉयस कॉल के जरिए ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं। इसलिए, नेटवर्क बंद होने पर तुरंत कस्टमर केयर को कॉल करें।
3️⃣ संचार साथी (Sanchar Saathi) का उपयोग: Sanchar Saathi वेबसाइट पर 'Know your mobile connections' के जरिए चेक करें कि आपके नाम पर कितने सिम हैं। अनजान नंबर को तुरंत ब्लॉक कराएं।
4️⃣ फिजिकल सुरक्षा: कभी भी अपना सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें। सिम बदलने के लिए केवल अधिकृत स्टोर पर ही जाएं।
5️⃣ OTP/SMS अलर्ट: बैंक खातों से ईमेल अलर्ट सक्रिय रखें, ताकि सिम बंद होने की स्थिति में भी लेनदेन का पता चल सके।
6️⃣ टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA): सोशल मीडिया और वित्तीय ऐप्स के लिए Google Authenticator जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें, न कि सिर्फ SMS OTP का।
7️⃣ फर्जी सिम से बचाव: अपनी आईडी पर लिए गए सिम का दुरुपयोग होने पर आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
इन उपायों को अपनाकर आप सिम कार्ड क्लोनिंग और स्वैपिंग जैसे फ्रॉड से बच सकते हैं।
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें