संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शामली में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख की ठगी

चित्र
29 नवंबर 2026 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी एक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और महिला के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतें दर्ज होने और गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कहकर उसे डराया। बच्चों को जेल भेजने और घर को नीलाम कराने की धमकी देकर अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दयानंद नगर निवासी संध्या शर्मा ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि 31 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से पहले संदेश आया और फिर वीडियो कॉल की गई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विजय तिवारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर एक अन्य मोबाइल नंबर पंजीकृत है, जिसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में 17 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होने की बात भी कही। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उन्हें यह जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से साझा नहीं करने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके बच्चों को जेल भेजने, घर...