साइबर ठगी मे नाम 3️⃣ एकोना के आदित्य और अभिषेक

 


स्रोत -हिंदुस्तान 7 दिसंबर 2025

 हिंदुस्तान दैनिक के 7 दिसंबर 2025 के गोरखपुर के समाचार के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने शुक्रवार की रात देवरिया बार्डर से सटे एकौना थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में छापेमारी कर 53.55 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपियों के घर कुर्की की चेतावनी नोटिस चस्पा की। टीम के साथ एकौना पुलिस भी मौजूद रही। जिन दो युवकों की तलाश की जा रही है, उनमें आदित्य सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र सतीश सिंह शामिल हैं। दोनों घर से फरार मिले। 

➡️ मामले का संक्षेप-

प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला सुधा कुमारी को जनवरी 2025 में साइबर ठगों ने पांच दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' किया था।  महिला को डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने खुद को हैदराबाद साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए महिला पर ड्रग और हथियार सप्लाई में संलिप्त होने का झूठा आरोप लगाया था. जिसमें दावा किया गया था कि महिला के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम से बैंक में खाता खोला गया, जिसमें पहले तीन करोड़ रुपये जमा किए गए और फिर निकाले गए। डर के कारण महिला पांच दिनों तक ठगों के संपर्क में रही। छठे दिन जब पीड़ित महिला बैंक पहुंची, तो मैनेजर ने बताया कि वह ठगी की शिकार हो चुकी हैं। जांच में पता चला कि खाते से कई किस्तों में 53.55 लाख रुपये निकाले गए।

➡️ पुलिस जाँच-

 दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार-

" मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बिपिन और चंदन से पूछताछ में हड़हा गांव के आदित्य और अभिषेक का नाम सामने आया है. ठगी की रकम इनके खातों में मंगाई जाती थी। फिलहाल दोनों अभियुक्त फरार हैं और पुलिस द्वारा दोनों के तय तारीख़ तक सरेंडर न करने पर उनके घरों पर कुर्की की चेतावनी नोटिस चस्पा की गई है।

साइबर अपराधियों के विषय में यह जानकारी आप लोगों के लिए महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि हम आपसे लगातार कह रहे हैं कि साइबर ठग हमारे बीच के ही पढ़ें लिखें सभ्य समाज के लोग हैं जो करोड़पति बनने के सपने को पूरा करने के लिए आज के भौतिकवादी चकाचौंध भरी दुनिया में जैसे भी हो पैसा कमाने के लिए साइबर अपराध की दुनिया में पदार्पण कर रहे हैं. इसलिए ही पुलिस प्रशासन आप लोगों को आपके बीच में आकर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है कि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा मत कीजिये, अनजाने लिंक को क्लिक मत कीजिये आदि आदि, आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियों को समझना होगा, ब्लॉग से जुड़ना होगा, व्लॉग देखना होगा ताकि कोई भी साइबर अपराधी आपको नुकसान न पहुंचा सके. 

सतर्क रहिये-सुरक्षित रहेंगे 👍

द्वारा

शालिनी कौशिक

एडवोकेट

कैराना (शामली)




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरकार की तैयारी 1️⃣ कैसे रोकें अमिताभ बच्चन कॉलर ट्यून

सावधानी 7️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स

डिजिटल अरेस्ट 2️⃣-ठग बने क़ानून व्यवस्था के बड़े अफसर