साइबर अपराध 8️⃣ Dark Sword खतरा
19 मार्च 2026 की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है. नई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक खतरनाक स्पाईवेयर टूल की वजह से करोड़ों iPhone डिवाइस खतरे में आ सकते हैं.
रिसर्चर्स ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर टूल का पता लगाया है जो चुपचाप फोन में घुस सकता है और यूजर को पता भी नहीं चलता. रिपोर्ट के मुताबिक यह टूल इंटरनेट पर ऐक्टिव है और कुछ हैकर ग्रुप इसे इस्तेमाल कर रहे हैं.
🌑 बिना ऐप डाउनलोड किए हैक हो सकता है फोन
सबसे चिंता वाली बात यह है कि इस हमले के लिए यूजर को कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ एक इन्फेक्टेड वेबसाइट खोलना ही काफी हो सकता है. इसके बाद यह टूल फोन के सिस्टम में घुसकर डेटा तक पहुंच बना सकता है.
⚫ स्पाईवेयर की पहुंच दूर तक
इस स्पाईवेयर की खास बात यह है कि यह फोन के अंदर कई तरह की जानकारी तक पहुंच सकता है. इसमें मैसेज, ईमेल, लोकेशन और दूसरे पर्सनल डेटा शामिल हो सकते हैं. यही वजह है कि इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है.
ऐपल की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया भर में अब भी 25% यूजर्स अब भी पुराने वर्जन के iOS पर हैं. ऐसे में अगर कैलकुलेट करें तो लगभग 27 कोरड़ आईफोन यूजर्स पर ये संभावित खतरा मंडरा रहा है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह खतरा खास कर उन यूजर्स के लिए ज्यादा है जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर हैं. कई लोग अपने फोन को समय पर अपडेट नहीं करते, जिससे ऐसे हमलों का खतरा बढ़ जाता है.
➡️ Dark Sword क्या है?
इस मैलवेयर का नाम DarkSword रखा गया है जो तुरंत आईफोन को हैक कर सकता है. रिसर्चर्स ने अनुमान लगाया है कि इससे 220 से 270 मिलियन आईफोन्स खतरे में आ सकते हैं. क्योंकि वो पुराने सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे हैं.
ये स्पाईवेयर iOS 18.4 और 18.6 वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन्स में आ सकता है और हैक कर सकता है. मुश्किल ये है कि .gov.ua जैसी वेबसाइट के जरिए मैलवेयर अटैक हुआ है जो देखने में असली लगती हैं.
ऐपल के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट रख कर इस तरह के मैलवेयर से बचा जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि ऐपल का सेफ ब्राउजिंग इस तरह के मलेशियस वेबसाइट को ब्लॉक करता है.
यह मामला इसलिए भी बड़ा है क्योंकि अब तक ऐसे एडवांस्ड टूल सिर्फ चुनिंदा लोगों को निशाना बनाते थे. लेकिन अब इनका दायरा बढ़ रहा है और आम यूजर्स भी इसके दायरे में आ सकते हैं.
हालांकि Apple समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट जारी करता रहता है. लेकिन असली समस्या यह है कि सभी यूजर्स तुरंत अपडेट नहीं करते. यही वजह है कि करोड़ों डिवाइस अभी भी जोखिम में हो सकते हैं.
इस प्रकार डार्क स्वॉर्ड' (Dark Sword) मुख्य रूप से यह एक रूसी साइबर-हैक टूल है, जिसे यूक्रेन में iOS 18 पर चलने वाले iPhones को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है। यह मैलवेयर व्यक्तिगत डेटा चुराने और जासूसी करने में सक्षम है।
साइबर खतरा (हालिया समाचार): गूगल ने रूस से उत्पन्न 'डार्क स्वॉर्ड' नामक एक उन्नत हैकिंग टूल का पता लगाया है, जो iOS 18 पर काम करने वाले iPhones के लिए खतरा है। यह एक प्रकार का स्पाइवेयर है जो वेबसाइट के माध्यम से डिवाइस में घुसकर निजी डेटा चुरा सकता है।
इस तरह से विभिन्न समाचार चैनलों और वेबसाइट के अनुसर डार्कस्वॉर्ड (DarkSword) मुख्य रूप से iPhones (iOS 18 और उससे पहले के संस्करणों) के लिए एक अत्यंत परिष्कृत और खतरनाक स्पाइवेयर (spyware) और एक्सप्लॉइट किट है। यह कोई साधारण वायरस नहीं है, बल्कि एक "फाइललेस" (fileless) मैलवेयर है जो बिना किसी यूजर इंटरेक्शन के फोन को संक्रमित कर सकता है।
➡️ डार्कस्वॉर्ड आपके फोन के लिए निम्नलिखित तरीकों से खतरा है:
⚫ बिना क्लिक किए संक्रमण (Drive-by Download): आपको किसी लिंक पर क्लिक करने या कोई फाइल डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ एक समझौता की गई (compromised) वेबसाइट खोलने मात्र से ही आपका iPhone संक्रमित हो सकता है।
⚫ निजी डेटा की चोरी: एक बार फोन में घुसने के बाद, यह आपके संदेश (messages), ईमेल, कॉल इतिहास, संपर्कों (contacts), और फ़ोटो तक पहुँच सकता है।
⚫ वित्तीय डेटा की चोरी: यह आपके क्रिप्टो वॉलेट डेटा को चुरा सकता है, जिससे आपका वित्तीय नुकसान हो सकता है।
⚫ गुप्त रूप से काम करना (Fileless Nature): चूँकि यह फाइललेस है, यह डिवाइस के RAM में रहता है और फ़ाइल सिस्टम में खुद को एम्बेड नहीं करता है, जिससे इसका पता लगाना बहुत कठिन हो जाता है।
⚫ पूर्ण नियंत्रण (Kernel-level access): यह 6 विभिन्न कमजोरियों का उपयोग करके आपके फोन के कर्नेल (मुख्य सिस्टम) तक पहुँच जाता है, जिससे हैकर्स को फोन पर पूर्ण नियंत्रण मिल जाता है।
➡️ बचाव के उपाय:
1️⃣ iOS अपडेट करें: Apple ने इन कमजोरियों को ठीक कर दिया है। सुनिश्चित करें कि आपका iPhone iOS 18.7.3 या उसके बाद के संस्करण पर चल रहा है।
2️⃣ Lockdown Mode चालू करें: यदि आप उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं, तो सेटिंग में 'Lockdown Mode' सक्रिय करें।
3️⃣ संदिग्ध वेबसाइटों से बचें: अनजान या संदिग्ध वेबसाइटों पर जाने से बचें, भले ही वे कोई समाचार वेबसाइट जैसी दिखें।
यह खतरा मुख्य रूप से iPhones पर केंद्रित है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह डिजिटल सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है।हम लगातार आपके लिए नये नए साइबर अपराधों की जानकारी लेकर आ रहे हैँ और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से कोई भी फायदा नजर आता है तो हमारे उत्साहवर्धन हेतु हमारे ब्लॉग को फॉलो और चैनल को सब्सक्राइब कीजिये, पोस्ट को लाइक कीजिये और अपना अनुभव शेयर कीजिये ताकि अन्य लोग भी आपके अनुभव से लाभान्वित हों और साइबर अपराध के घेरे में न आएं.
सतर्क रहिये-सुरक्षित रहेंगे.
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें