सावधानी 1️⃣ Online order box scam


साइबर ठगी का एक मूल कारण हमारी लापरवाही ही कही जाएगी. हम सोच भी नहीं सकते कि कोई हमारे घर आए सामान को भी चेक कर रहा है. आजकल ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ रहा है, हम ऑनलाइन जो सामान मंगाते हैं उस के डिब्बे पर हमारा पता, फोन नंबर आदि लिखा रहता है. बॉक्स पर चिपका हुआ यह लेबल साइबर ठगी बढ़ा रहा है। ऐसे मे अगर हम ध्यान दें तो यह ऑनलाइन डेलिवरी बॉक्स हमारी गाढ़ी कमाई लुटवा सकता है। शुरुआत में हम इसे गंभीरता से नहीं लेंते हैं लेकिन अगर डिलिवरी बॉक्स को यूं ही कूड़े में फेंक देने की आदत बनी रहे तो यह कभी भी बड़ी दिक्कत में डाल सकती है।

आप ध्यान दीजिये ऑनलाइन शॉपिंग करने पर यदि आप आने वाले पार्सल में डिब्बे को यूं ही कूड़े में फेंक देते हैं तो आप साइबर क्राइम को आमंत्रित कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज के ऑनलाइन खरीदारी के इस आनंद में साइबर ठग भी आनंद ले रहे हैं और Online Order Box Scam को बढ़ावा दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ खास तथ्य 

➡️ ऑनलाइन खरीदारी में ग्राहक की गतिविधि - 

ग्राहक जब ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो डिब्बे में से सामान निकालकर उसे डस्टबिन में फेंक देते हैं, जो बिल्डिंग या घर के बाहर रखी रहती है। अब फ्रॉड करने वालों की नजर ऐसी डस्टबिन पर ज्यादा पैनी हो गई है। उस लेबल से कस्टमर की निजी जानकारी निकालने के बाद वे फर्जी मैसेज, स्कैम कॉल और फिशिंग करना शुरू कर देते हैं। इस तरह वह चेक करते हैं कि कस्टमर कितना अलर्ट है।

➡️ ऑनलाइन ऑर्डर पैकेज का लेबल हमारी पहचान - 

जब भी कोई ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर करता है तो पैकेज पर एक लेबल लगा होता है, जिस पर आपकी निजी जानकारी मसलन, नाम, पता, फोन नंबर और कुछ में ईमेल तक दर्ज होता है। साइबर ठगों के लिए इतनी जानकारी आपको शिकार बनाने के लिए काफी है। वह धीरे-धीरे आपका प्रोफाइल बनाना शुरू कर देते हैं। यहां डरने वाली बात यह है कि यह आपकी प्रोफाइल गलत हाथों में पड़ने के शत प्रतिशत चांस होते हैं और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

➡️  सोशल इंजीनियरिंग से सम्भव ये साइबर ठगी 

साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्र बताते हैं कि यह कोई हाईटेक हैक नहीं बल्कि सोशल इंजीनियरिंग है। फ्रॉड करने वाले सीधे आपके बैंक खाते में सेंध लगाने के बजाय रीयल वर्ल्ड इंफॉर्मेशन के जरिए कस्टमर से खेलते हैं। आपने जो डिब्बा बिना लेबल हटाए या नष्ट किए कचरे के डिब्बे में फेंक दिया, फ्रॉड करने वाले डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, कस्टम केयर एक्जीक्यूटिव या किसी नौकरी देने वाले नियोक्ता बनकर उस जानकारी से शिकार बनाते हैं। ऐसे लोग आपकी बेसिक जानकारी लेकर और निजी सूचना चुराने की कोशिश करते हैं। इस ट्रिक से कस्टमर को शक भी नहीं होता और वह भरोसा कर बैठता है। फिर जहां आप उसकी बातों में आए वह OTP, फर्जी लिंक डाउनलोड कराकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है।

➡️ बचाव के उपाय - 

ग्राहक ऐसे खतरे से आसानी से बच सकते हैं। ग्राहक को निम्न उपाय ऑनलाइन खरीदारी मे अपनाने चाहिए - 

1️⃣ ऑर्डर वाले डिब्बे के लेबल को पूरी तरह नष्ट कर दें या निकाल लें। उसके बाद ही डिब्बा कचरे में फेकें। 

2️⃣ लेबल निकल न पाए तो उस पर दर्ज जानकारी किसी भी तरह पढ़ने लायक न रह जाए। 

3️⃣ भूल से अगर ऐसा न कर पाएं और इसके बाद भी संदिग्ध फोन कॉल या एसएमएस या ईमेल आए तो उसे नजरअंदाज करें। 

4️⃣ खासकर डिलिवरी, नौकरी देने या रिफंड की बात करने वालों से बेहद सतर्क रहें। 

5️⃣ सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी शेयर करने से बचें। अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट करके रखना सबसे सेफ होता है।

          अपनी व्यक्तिगत जानकारी को जितना अधिक व्यक्तिगत रखेंगे उतने ही अधिक सुरक्षित रहेंगे. सार्वजनिक मंच पर अगर आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा होंगी तो वे आपकी निजता का उल्लंघन ही करेंगी, इसलिए उनसे दूर ही रहना चाहिए. यदि ऐसा करने के बाद भी कोई साइबर क्राइम की दिक्कत पैदा होती है तो साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करें और सुरक्षित रहें. 

सतर्क रहे सुरक्षित रहेंगे. 

धन्यवाद 

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली) 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेडिसिन होम डिलीवरी साइबर फ्रॉड से बचें

अपने बच्चों की रक्षा आपके हाथ

साइबर क्राइम 1️⃣- घोस्ट पेयरिंग से व्हाट्सएप्प कण्ट्रोल कर रहे साइबर अपराधी -सावधान