संदेश

साइबर अपराध 9️⃣ जूस जैकिंग

चित्र
आज हम आपको बताने जा रहे हैँ एक ऐसे साइबर क्राइम के बारे में जिसके शिकार आप आये दिन अपनी मर्जी से, भले ही नासमझी से बनते रहते हैँ और जिसके बारे में जानते ही आप कहने वाले हैं OMG, हद्द हो गई, ये भी साइबर क्राइम-साइबर धोखाधड़ी निकला.  मोबाइल चार्जर साइबर धोखाधड़ी का एक रूप है जिसे "जूस जैकिंग" कहा जाता है। सार्वजनिक जगहों पर, जैसे हवाई अड्डों या होटलों में, USB पोर्ट से डिवाइस को चार्ज करते समय यह घोटाला होता है। इसमें साइबर अपराधी सार्वजनिक USB चार्जिंग पोर्ट में मैलवेयर डालकर आपके डिवाइस को संक्रमित करते हैं, जिससे आपके व्यक्तिगत डेटा और पासवर्ड चुराए जा सकते हैं। इसके अलावा, नकली चार्जर का उपयोग करने से आग लगने या बिजली के झटके लगने का खतरा हो सकता है।  ➡️ जूस जैकिंग क्या है:  जूस जैकिंग एक साइबर हमला है जिसमें सार्वजनिक USB चार्जिंग स्टेशन पर हमलावर आपके डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या डेटा चुरा सकते हैं। जब आप अपना फ़ोन या लैपटॉप ऐसे संक्रमित USB पोर्ट में लगाते हैं, तो हमलावर आपके डिवाइस से व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं, डिवाइस को लॉक कर सकते हैं, या मैलवेय...

साइबर फ़्रॉड़ से सदमे में जिंदगी -1️⃣

चित्र
बिहार के पूसा स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शहर की विख्यात महिला चिकित्सक डॉ. मंजू जायसवाल के भाई डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह (71) को साइबर ठगी का ऐसा सदमा लगा कि थाने में शिकायत लिखते-लिखते उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। वह शहर की मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. मंजू जायसवाल के भाई थे।  23 अक्तूबर 2025 को उनके खाते से 25 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी।  उसी दिन मुकेश प्रसाद नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद अगले दिन शुक्रवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गए। आवेदन लिखने के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया और आधा लिखा आवेदन थाने में ही पड़ा रह गया। गंभीर स्थिति में मुकेश प्रसाद को पहले सदर अस्पताल फिर जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। काजी मोहम्मदपुर थाना के नयाटोला स्थित शांति सदन से अंतिम संस्कार के लिए उनके दरवाजे से शव उठा तो परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में डॉ. मुकेश सबसे छोटे थे, मूल रूप से खगड़िया जिले के महेशखूंट के रहने वाले थे. प्रोफेसर मुकेश प्रसाद थाने में अपना आधा आवेदन ही लिख पाए, माना ...

सरकार की तैयारी -7️⃣ RBI ने तय की बैकों की जिम्मेदारी

चित्र
 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा साइबर अपराधों से अपने ग्राहकों की सुरक्षा हेतु बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। जिनके अनुसार- ✒️ साइबर फ्रॉड की सूचना 3 दिन में देने पर ग्राहक की जवाबदेही नहीं होगी, ✒️ बैंक की लापरवाही पर जुर्माना लगेगा।  ✒️ लॉकर में चोरी होने पर बैंक को हर्जाना देना होगा। ✒️ केवाईसी नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।  ✒️ आरबीआई ने 238 बैंकिंग नियमों का एक ड्राफ्ट जारी कर 10 नवंबर तक जनता से सुझाव मांगे हैं।             आरबीआई के पूर्व गवर्नर आर गांधी ने बताया कि नियामक कानूनों में सुधार को लेकर पहली बार ड्राफ्ट जारी कर जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। ➡️ 1 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 तक होंगे सब नियम लागू- भारतीय रिजर्व बैंक ने जिन 238 बैंकिंग नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है, वे नए नियम साल 2026 की शुरुआत से लागू होने आरम्भ हो जायेंगे। आरबीआई के प्रस्तावित सुधारों के तहत साइबर फ्रॉड के मामलों में यदि ग्राहक तीन दिन में जानकारी दे देता है तो उसकी जवाबदेही शून्य होगी। जानकारी प्राप्त हो...

सावधानी 1️⃣3️⃣ CCTV हैक - अब ये जरूर करें

चित्र
आजकल घरों में CCTV कैमरा लगे होने का प्रचलन जोरों पर है ताकि घर के साथ-साथ वाहन, पेट्स आदि की भी सुरक्षा की जा सके। यही नहीं कई बार घर के आस पास यदि कोई संदिग्ध गतिविधि होती है वह भी सीसीटीवी से आसानी से पकड़ में आ रही है, शामली जिले के जसाला गांव में एक तेंदुआ सीसीटीवी के कारण ही नजर में आ सका, पुलिस द्वारा भी मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैँ, साथ ही, व्यापारियों से भी दुकानों और प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी लगवाए जाने के लिए कहा जा रहा है और यह सीसीटीवी का खौफ ही है कि अपराधियों द्वारा चोरी, डकैती आदि करने के बाद सीसीटीवी की DVR निकाल कर ले जाये जाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैँ, ये तो रहे घर पर, दुकान पर, प्रतिष्ठान पर प्रत्यक्ष रूप से आने वाले अपराधियों के कारनामें लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एक चूक से सीसीटीवी हैक भी हो सकता है? और ये बात नोट कर लीजिये सीसीटीवी का हैक होना, मतलब आपकी प्राइवेसी और आपकी सुरक्षा का खतरे में पड़ना. 11 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट्स सीसीटीवी हैक होने के सम्बन्ध में निम्न खतरे और सावधानियां अपनाने के लिए कहती है -  ➡️ पहला खतरा डि फ...

सावधानी 1️⃣2️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स

चित्र
दिवाली सेल हो या होली सेल, आज साइबर क्राइम के लिए सोने और चांदी की तरह अपराध की दुनिया को चमकाने का काम कर रही है. जिस तरह से दुनिया इस समय डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है उसमें साधारण कारोबारियों, युवाओं, बेटियों आदि का इतना फायदा हो या न हो, पर साइबर अपराधियों का फायदा ही फायदा दिखाई दे रहा है.   12 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वयं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ने भी डिजिटल युग में बेटियों को सबसे ज्यादा असुरक्षित माना है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को डिजिटल दौर में बेटियों की असुरक्षा पर चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश 'बालिकाओं की सुरक्षाः भारत में उनके लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण' विषय पर शीर्ष अदालत परिसर में आयोजित  वार्षिक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर धमकी, व्यक्तिगत डेटा और डीपफेक तस्वीर लड़कियों के लिए चिंता बन गई हैं। उन्होंने इस संदर्भ में विशेष कानून बनाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों व नीति निर्धारकों को विशेष प्रशिक्षण देने...

साइबर फ़्रॉड़ से जुड़े नंबरों को लेकर रोजाना तीन लाख पर सरकार का अलर्ट

चित्र
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली द्वारा 8 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित समाचार के अनुसार स्पैम काल पर नियंत्रण के बाद अब सरकार का ध्यान साइबर फ्राड को कण्ट्रोल करने पर है। इस काम के लिए टेलीकाम विभाग ने फाइनेंशियल फ्राड रिस्क इंडेक्टर (एफआरआई) प्लेटफार्म का निर्माण किया है जिसे फिलहाल बैंकों से जोड़ा गया है। आने वाले समय में इस प्लेटफार्म से शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, पेंशन फंड व अन्य सरकारी विभागों को भी जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें भी वित्तीय फ्राड करने वाले नंबर भेज कर अलर्ट किए जा सके।  टेलीकाम विभाग के फाइनेंशियल फ्राड रिस्क इंडेक्टर (एफआरआई) प्लेटफार्म का प्रभाव पॉजिटिव आने पर सरकार ने सभी सरकारी विभाग को इससे जोड़ने का फैसला लिया है। ➡️ साइबर फ़्रॉड को लेकर रोजाना तीन लाख से ज्यादा अलर्ट - साइबर फ्राड से जुड़े 2.5-3 लाख नंबरों को लेकर प्रतिदिन रिस्क अलर्ट विभाग द्वारा बैंकों को भेजा जाता है और 40 हजार नंबर रोजाना ब्लाक किये जा रहे हैं जिसका मतलब यह है कि अब ब्लॉक किये गए नंबरों पर वितीय ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकेगा। फोन पे और पेटीएम जैसे प्लेटफार्म ने भी इन नंबरों पर वितीय ट्रांजेक्शन को रोकना...

साइबर अपराध पीड़ित-3️⃣ उत्कर्ष से स्विट्ज़रलैंड में दो लाख की नौकरी और नागरिकता की ठगी

चित्र
   नये नये तरीके, नये नए साइबर अपराधी, नए नए साइबर अपराध पीड़ित सामने आ रहे हैँ.साइबर शातिरों ने ठगी के लिए लोगों को फांसने के अब रोज के नए तरीके ढूंढ लिए हैं क्योंकि साइबर पुलिस की चौकस निगाहेँ उन्हें बचने नहीं दे रही हैँ. अब एक नई घटना सामने आई है. हिंदुस्तान दैनिक की 8 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित समाचार के अनुसार स्विटजरलैंड में प्रतिमाह दो लाख रुपये की नौकरी और उसी देश की नागारिकता दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग युवकों को ठग रहे हैं। इसी तरह का झांसा देकर मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना के भगवानपुर अलकापुरी निवासी उत्कर्ष कुमार से 12.5 लाख रुपये की ठगी की गई है। उत्कर्ष ने इसको लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उत्कर्ष कुमार ने पुलिस को बताया है कि  "उसके साथ ठगी का सिलसिला 14 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ। टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में उसे जोड़ा गया था, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़ी कमाई का लालच दिया गया। इस तरह उसने झांसे में आकर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू कर दी। हर निवेश पर उसके एप पर अच्छा मुनाफा दिखता रहा। दो माह तक निवेश के बाद उसने कुछ पैसे निकासी करने का प्रयास किया तो...